फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CBC machine is out of order and reagents are not available, leaving patients worried about testing.

Auraiya News: सीबीसी मशीन खराब तो कहीं रीजेंट नहीं, जांच के लिए मरीज परेशान

Sun, 28 Sep 2025 03:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Sep 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
CBC machine is out of order and reagents are not available, leaving patients worried about testing.
फोटो-27एयूआरपी 36- सहार सीएचसी में रखी सीबीसी मशीन। संवाद
औरैया। बदलते मौसम में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोई मलेरिया तो कोई डेंगू से ग्रसित हैं लेकिन यहां पर इनके लक्षणों पता लगाने को जांचें नहीं हो पा रही हैं। वजह, ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में कहीं पर सीबीसी मशीन खराब है तो कहीं मशीन ठीक है तो रीजेंट नहीं हैं। इससे मरीजों की खून की जांच नहीं हो पा रही है। उन्हें जांच कराने के लिए निजी पैथालॉजी तक भागदौड़ करनी पड़ रही है हालांकि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी स्तर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों बुखार, खांसी, जुकाम के मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों की सीबीसी जांच करवाने की जरूरत होती है। सीबीसी जांच में मरीज के स्वास्थ्य का खाका डॉक्टर को मिल जाता है। इससे सटीक उपचार में सुविधा मिलती है लेकिन सीएचसी स्तर पर इन दिनों सीबीसी जांच ही ठप पड़ी है। दो सीएचसी इसकी बानगी दे रही हैं। ऐसे में सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों को सीबीसी जांच के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी जाना पड़ रहा है। वहां मरीजों को 300 से हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------
फोटो-27एयूआरपी 36- सहार सीएचसी में रखी सीबीसी मशीन। संवाद
सहार सीएचसी में एक माह से नहीं हो रही सीबीसी जांच
सहार सीएचसी पर दाे गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने की जिम्मेदारी है। यहां की सीएचसी में पिछले एक माह से सीबीसी मशीन लैब में शोपीस बनी है। यहां पर रीजेंट का अभाव है। सहार सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश सचान ने बताया कि रीजेंट को लेकर डिमांड भेजी गई है। पिछले दिनों मशीन खराब हुई तो उसे दुरुस्त करा दिया गया था। रीजेंट आने के बाद जांचें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
फोटो-27एयूआरपी 37- बेला सीएचसी में रखी सीबीसी मशीन। संवाद
बेला में सीबीसी मशीन पड़ी है खराब
बेला सीएचसी पर सीबीसी मशीन तकनीकी रूप से खराब है। ऐसे में मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। सीएचसी पहुंचने वाले मरीजों की किट के माध्यम से जांच की जा रही है। लोगों को बाहर 300 रुपये में सीबीसी कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। एलटी अवनी ने बताया कि सीबीसी मशीन सही कराई गई है लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण जांच नहीं हो पा रही है। किट से जांच कराई जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र ने बताया कि मशीन को जल्द दुरुस्त कराते हुए जांचें शुरू कराई जाएंगी।

फोटो-27एयूआरपी 36- सहार सीएचसी में रखी सीबीसी मशीन। संवाद

फोटो-27एयूआरपी 36- सहार सीएचसी में रखी सीबीसी मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed