{"_id":"8f3dc1a9822c84777c1bb849deff221c","slug":"caught-snather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये छीन भाग रहे युवक को पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये छीन भाग रहे युवक को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर खरीदारी कर रहे एक वृद्ध के रुपये छीनकर एक युवक भागा। तभी वृद्ध की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पिटाई करने के बाद युवक को पुलिस पिकेट के सुपुर्द कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों के कहने पर पकड़े गए युवक को पुलिस ने छोड़ दिया।
दिबियापुर बेला मार्ग पर स्थित बेला टैंपो स्टैंड के पास हैपी गुप्ता की किराने की दुकान पर ग्राम बहलोलपुर निवासी अनिरुद्ध कुमार पुत्र हरीराम खरीददारी कर रहे थे। अचानक पास में खडे़ युवक ने हाथ से रुपए छीने और भाग खड़ा हुआ। युवक के रुपए छीनते ही पीड़ित ने चिल्लाना प्रारंभ कर दिया। आसपास के लोग दौड़ पड़े और सहायल तिराहे पर युवक को धर दबोचा। आसपास के लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।
सहायल तिराहे पर मौजूद पुलिस पिकेट युवक को किसी प्रकार से बचाकर थाने ले जाने लगे। हालांकि बाद में युवक के मिन्नत करने पर आसपास के लोगों की सहमति पर युवक को छोड़ दिया गया। इस बीच युवक ने छीने गए रुपए पीड़ित को वापस कर दिए।