{"_id":"6026bb068ebc3ee97217dce8","slug":"caught-alcohic-gang-auraiya-news-knp611492281","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब बनाने के अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब बनाने के अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
ोटो12एयूआरपी 16- पुलिस की गिरफ्त में आए पांचों शराब माफिया।
- फोटो : AURAIYA
फफूंद थाना पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर मिलावटी शराब बनाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब की 170 पेटियां व पैकिंग से संबंधित सामान बरामद किया है।
बाबरपुर रोड पर देसी शराब के ठेके पर बोतल से शराब निकालकर केमिकल मिलाने व नकली ढक्कन व क्यूआर कोड लगाकर पैकिंग करने की जानकारी पर पुलिस ने शुक्रवार को वहां छापा मारा। मौके से खीरी जिले के थाना भीरा के गांव बेल्हा निवासी अनूप जायसवाल, लखीमपुर खीरी जिले के गांव मुडिय़ा निवासी श्रवण कुमार, दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी सोनू व वीरेंद्र, उन्नाव के जगन्नाथगंज निवासी अमित जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को ठेके में बाल्टी में असली शराब पलटकर पानी मिलाते व अलग-अलग पौवे में पैकिंग करते देखा।
तलाशी में ठेके से 170 पेटी देशी शराब, 1547 ढक्कन, 1529 नकली क्यूआर कोड व सैकड़ों पौवे बरामद हुए हैं। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि केमिकल को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो मिलावट का खेल फफूंद कस्बे सहित आसपास के कई देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों पर काफी समय से चल रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि दिबियापुर रोड स्थित ठेके पर भी शराब में मिलावट का धंधा चल रहा है। लॉकडाउन के बाद जब ठेके खुले तो ये काम और तेजी से होने लगा।