फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cattle from roads to fields, cow sheds lying incomplete

Auraiya News: सड़कों से लेकर खेतों में मवेशी, गोशाला पड़ी अधूरी

Wed, 27 Dec 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cattle from roads to fields, cow sheds lying incomplete
रुरुगंज। एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर खास में एक साल से गोशाला का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जिसे पूरा कराने में कहीं न कहीं लापरवाही बरती जा रही है। शासन का छुट्टा मवेशियों के संरक्षण पर जोर है। बावजूद गोशाला का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। गोशाला के अभाव में छुट्टा मवेशियों की क्षेत्र में भरमार है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रमनगरा, नगला गुलाल, लड़ैयापुर, दुडाह, गुजरीपुर, नगला बिजयी, रामपुर खास, रठा बुझौआ टीला आदि के किसानों को इन दिनों रात में कड़ाके की ठंड के बीच छुट्टा मवेशियों से खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। फसल को सुरक्षित करने की चिंता में किसानों को रात-दिन पहरेदारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर रामपुर खास में गोशाला का निर्माण अटका होने से ग्रामीणों में नाराजगी पनप रही है। महज टिनशेड डालकर अन्य बुनियादी काम नहीं कराए जा रहे। न ही छुट्टा मवेशियों को पकड़कर यहां संरक्षित किया जा रहा। वहीं अधूरे पड़े गोशाला के निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत सचिव मुशीर अहमद ने बताया कि ग्राम प्रधान का कोई आपसी विवाद होने के कारण उनका खाता संचालित न हो पाने के चलते काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से जांच कराई गई थी। इसमें जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। अब मामला जिला प्रशासन के हाथ में है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द गोशाला का निर्माण पूरा कराते हुए मवेशियों को यहां संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed