{"_id":"6990c158f30c8faf450ed15b","slug":"cattle-destroying-crops-should-be-sent-to-cow-shelters-auraiya-news-c-211-1-ka11004-139624-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फसलों को बर्बाद कर रहे गोवंश भेजे गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फसलों को बर्बाद कर रहे गोवंश भेजे गोशाला
Sun, 15 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
औरैया। विकास खंड अछल्दा के गांव सल्हूपुर में फसलों को बर्बाद कर रहे गोवंशों की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी।
इसका संज्ञान लेकर जिला विकास अधिकारी व बीडीओ अछल्दा सतीश पांडेय के आदेश पर गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा गया। उन्होंने पंचायत सचिव से जवाब भी मांगा है।
गांव सल्हूपुर व आसपास के क्षेत्र में गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। गोवंशों के झुंड ने किसानों की करीब 25 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद कर डाली। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर बीडीओ ने तत्काल गोवंश पकड़वाने के आदेश दिए।
इसके बाद गोवंशों को पकड़कर धरमपुर जौहरी गोशाला भेजा गया। साथ ही बीडीओ ने पंचायत सचिव से लिखित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में सभी पंचायत सचिव अपने-अपने क्षेत्र में घूम रहे गोवंशों को गोशाला में संरक्षित कराएं।