फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cattle collided with Swarna Shatabdi, stood on the track for 15 minutes

औरैयाः स्वर्ण शताब्दी से टकराया मवेशी, 15 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही

Sat, 20 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cattle collided with Swarna Shatabdi, stood on the track for 15 minutes
कंचौसी (औरैया)। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन से एक मवेशी दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर आ गया। इसी बीच डाउन की स्वर्ण शताब्दी गुजरी तो मवेशी उसकी चपेट में आ गया। इंजन से मवेशी के टकराने पर चालक ने कुछ दूरी पर ट्रेन रोक स्टेशन मास्टर को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह 10 बजे के करीब एक मवेशी डीएफसी लाइन पर पहले मालगाड़ी से टकराता बचा। इसके बाद यही मवेशी डीएफसी लाइन से प्लेटफार्म दो को पार करते हुए दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। 10 बजकर 20 मिनट के करीब दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मवेशी के चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन

हादसा होते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर ट्रेन रोक दी। जानकारी पर स्टेशन से पहुंचे रेलवे कर्मियों ने इंजन से मवेशी के अवशेष निकाले। इस बीच करीब 15 मिनट ट्रेन खड़ी रही। स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि मवेशी आने से पहले मालगाड़ी भी कुछ मिनट के लिए रोकी गई। इसके बाद स्वर्ण शताब्दी से मवेशी के टकराने पर उसे रोका गया। इसके बाद गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed