{"_id":"642f0a4354b5ae6c3b053a5a","slug":"cattle-camp-from-farm-to-road-officials-are-telling-everything-is-fine-auraiya-news-c-12-1-166322-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत से सड़क तक मवेशियों का डेरा, अधिकारी बता रहे सब ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत से सड़क तक मवेशियों का डेरा, अधिकारी बता रहे सब ठीक
Thu, 06 Apr 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06 एयूआरपी -28 - बिधूना-अछल्दा मार्ग पर सरैया पंप के पास सड़क पर घूम रहें अन्ना मवेशी। संवाद
फोटो 06 एयूआरपी -29 - सराय प्रथम गांव के पास खेतों में अन्ना गोवंश। संवाद
फोटो 06 एयूआरपी -30 - नगर के शिव मंदिर के पास जलकल संस्थान के पास कूड़े के ढेर पर गोवंश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। नोडल अधिकारी को निरीक्षण में सबकुछ चाक चौबंद मिल रहा है। हकीकत इससे विपरीत है। हाल यह है कि सड़क से लेकर खेतों तक अन्ना मवेशी धमाचौकड़ी कर रहे हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारी आंकड़ों में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बताने में पीछे नहीं हैं।
शासन की ओर से अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि इससे पहले भी अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में संरक्षित कराने के निर्देश मिलते रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी किसानों पर भारी पड़ती रही। अब प्रदेश सरकार सख्त हुई और नोडल अधिकारी ने दौरा कर हकीकत जांचनी शुरू की तो भी अफसर औपचारिकता निभा रहे हैं।
अधिकारियों को ऐसी जगह का निरीक्षण कराया जा रहा है, जहां व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त हैं। नोडल अधिकारी डॉ. विनय कुमार व अपर श्रम आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को औरैया ब्लॉक की मिर्जापुर गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पर करीब 600 अन्ना मवेशी बंद मिले। करीब 700 क्विंटल भूसा मौजूद मिला। जबकि 15 क्विंटल दाना मौजूद मिला।
विज्ञापन
इसी तरह ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत उमरी की गोशाला में 370 गोवंश बंद मिले। यहां भी करीब 100 क्विंटल भूसा उपलब्ध मिला। अधिकारी इन गोशालाओं का निरीक्षण देख अफसरों की पीठ थपथपा रहे हैं। हालात इससे उलट हैं। औरैया शहर से लेकर बिधूना, अछल्दा, ऐरवाकटरा, सहार, अजीतमल ब्लॉक में अभी हजारों की संख्या में अन्ना मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं।
बिधूना क्षेत्र में अन्ना घूम रहे मवेशियों को लेकर बीडीओ बिधूना जितेंद्र कुमार बाबू ने बताया कि गोवंशों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा। ब्लॉक क्षेत्र में बन रही गोशालाओं को जल्द चालू करके गोवंशों को रखा जायेगा। ईओ विजय कुमार सक्सेना ने बताया कि गोवंशों को बराबर पकड़ने का काम किया जा रहा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग रात में नगर में गोवंश छोड़कर चले जाते हैं।