फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cash worth seven lakhs along with jewelery stolen from a locked house

Auraiya News: बंद घर से जेवरात समेत सात लाख की नकदी चोरी

Sun, 05 May 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cash worth seven lakhs along with jewelery stolen from a locked house
दिबियापुर। फफूंद दिबियापुर मार्ग पर बस स्टेशन मोड़ के सामने एक घर की दीवार तोड़कर चोरों ने जेवरात समेत सात लाख की नकगी पार कर दी। घटनास्थल के पड़ोस में होजरी व्यापारी की गोदाम और घर में शुक्रवार को ही लगभग 30 लाख की चोरी हुई थी। माना जा रहा है कि चोरों ने होजरी व्यापारी के यहां चोरी की घटना अंजाम देने के बाद ही इस घर में भी चोरी की।
विज्ञापन

गृह स्वामिनी मुन्नी पत्नी स्वर्गीय रामशरण ने बताया कि उनके पति की लगभग दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। वह अकेली ही घर पर रहती हैं। उनके दिल्ली निवासी भाई गिरिजा शंकर गुप्ता बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इसके चलते एक मार्च को वह दिल्ली चली गईं थीं। शुक्रवार को पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि उनके घर की टीन शेड गिरी पड़ी है, घर के अंदर गेट के पास दीवार टूटी है। पीड़िता आज शनिवार को घर पहुंची। यहां कमरे की दीवार टूटी हुई थी, अंदर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि सोने चांदी के जेबर, लगभग तीन क्विंटल पुरानी पीतल, 40 हजार रूपये नकद समेत लगभग सात लाख से अधिक का सामान चोर ले गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि होजरी व्यापारी के घर चोरी की घटना के समय ही संभवता पड़ोसी के घर भी चोरी हुई हो। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed