{"_id":"6a722a941730ce71ca030ce2","slug":"cash-and-sacks-of-mustard-stolen-after-breaking-the-locks-of-two-flour-mills-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149305-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो आटा चक्कियों के ताले तोड़कर नकदी व सरसों की बोरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो आटा चक्कियों के ताले तोड़कर नकदी व सरसों की बोरियां चोरी
Tue, 04 Aug 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव एरवा पछेला स्थित रघुनाथपुर मोड़ पर सोमवार रात चोरों ने दो आटा चक्कियों के ताले तोड़कर नकदी व अनाज पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ के साथ छानबीन की।
एरवा कुइली निवासी अनूप दीक्षित की रघुनाथपुर रोड पर सोलर आटा चक्की, स्पेलर व धान मशीन है। सोमवार शाम अनूप चक्की बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली, चक्की के पीछे हिस्से में गुल्लक पड़ी हुई थी। इसमें रखे करीब 1720 रुपये गायब थे। पिछला दरवाजा खुला था और सीमेंट की चादर हटी थी। आशंका है कि चोर यहीं से भीतर दाखिल हुए।
वहीं, पास में ही एरवा टीकुर निवासी राजू तिवारी की आटा चक्की को भी चोरों ने निशाना बनाया। राजू चक्की के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। चोरों ने एक क्विंटल सरसों चोरी कर ली। सुबह सड़क पर सरसों के दाने बिखरे मिलने से अनुमान जताया जा रहा है कि चोर एरवा कटरा की तरफ भागे हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।