{"_id":"670ebe52051b0e699d0e2ef4","slug":"case-registered-against-the-accused-who-shot-the-student-auraiya-news-c-211-1-aur1006-117730-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
औरैया। शहर के माेहल्ला सत्तेश्वर निवासी छात्रा को असलहाधारी युवक ने मंडी गेट के सामने रोड पर कोचिंग से घर जाते समय सोमवार सीने में गोली मार दी। मामले में पुलिस ने छात्रा के ममेरे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी गौरी (19) पुत्री स्व. संजय दुबे सोमवार शाम कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह गल्ला मंडी के सामने हाईवे के दूसरी तरफ रोड पर पहुंची ही थी। कि तभी वहां पहुंचे असलहाधारी युवक ने उस पर गोली चला दी। जिससे एक गोली युवती के सीने पर जा लगी। जिससे वह घायल होकर वहीं सड़क किनारे गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौरी को उठाकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया था।
मामले में छात्रा के ममेरे भाई आर्यनगर बदनपुर निवासी योगेश चंद्र तिवारी ने तहरीर देते हुए बनारसीदास मोहल्ला निवासी रामजी सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को मंगलवार को सफलता मिलने की चर्चा रही। जिसमें पुलिस आरोपी के नजदीक पहुंच गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाश कर रही है। सूत्रों की माने तो सैफई में भर्ती छात्रा गौरी के सीने में गोली फंसे होने की बात सामने आई है।ऑपरेशन के बाद ही गोली निकाले जाएगी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि हमलावर रामजी सोनी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी किया जाएगा। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।