{"_id":"612272528ebc3e7a18371891","slug":"case-of-cheating-filed-against-the-wife-of-sp-mlc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा एमएलसी की पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा एमएलसी की पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 22 Aug 2021 09:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Aug 2021 09:22 PM IST
सार
इस प्रकरण में पीड़ित की ओर से दोबारा 19 अगस्त को पुलिस अधीक्षक औरैया को पूर्व में पारित आदेश के साथ शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में दोहरे हत्याकांड के आरोपी व जेल में निरूद्ध सपा एमएलसी कमलेश पाठक की पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी राजेश कुमार ने 19 अगस्त 2021 को पुलिस अधीक्षक औरैया को शिकायती पत्र दिया था। इसमें मौजा ज्ञानपुर इमामअली परगना व जिला औरैया स्थित प्लाट पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने व रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी।
इस मामले में पूर्व में अपर जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया गया था। 16 सितंबर 2020 को अपर जिलाधिकारी की ओर से आरोपी सत्तार अहमद पुत्र जमील अहमद व मधु पाठक पत्नी कमलेश पाठक को संयुक्त रूप से धोखाधड़ी करने और इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। इस प्रकरण में पीड़ित की ओर से दोबारा 19 अगस्त को पुलिस अधीक्षक औरैया को पूर्व में पारित आदेश के साथ शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई गई। इस पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 420 व 477 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर सपा एमएलसी कमलेश पाठक की पत्नी मधु पाठक समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।