{"_id":"6653798ee153ba60870ee8e4","slug":"case-filed-against-wife-and-her-lover-in-case-of-death-of-young-man-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112634-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक की मौत मामले में पत्नी व उसके प्रेमी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक की मौत मामले में पत्नी व उसके प्रेमी पर मुकदमा
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के पुर्वा दानशाह निवासी लाल सिंह की तहरीर पर रविवार को थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें बेटे की मौत मामले में पत्नी और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।
पुर्वा दानशाह निवासी लाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे अजीत की शादी तीन माह पहले हुई थी। बहू का शादी से पहले किसी से अवैध संबंध था। इस युवक से बहू की नजदीकी थी वह बेटे अजीत को शादी के बाद बहू के अश्लील वीडियो व मैसेज भेज रहा था। इसके चलते बेटे अजीत और बहू के बीच विवाद होने लगा। 17 मई को बहू के मायके पक्ष के लोगों को बुलाया था।
घर में काफी विवाद होने पर थाना भी मामला पहुंचा था। जहां से बहू मायके चली गई थी, जबकि बेटा घर नहीं लौटा था। मामले में 18 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं शाम को पटना नहर में अजीत का शव उतराता मिला था। बेटे अजीत को उसकी बहू कंचन व उसका प्रेमी शिवा उर्फ कल्लू निवासी हुलासपुर खुदकुशी करने के लिए लगातार मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। पूरे मामले में सहार थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।