फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case filed against tractor driver, Prayagraj team will investigate

Auraiya News: ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज, प्रयागराज की टीम करेगी जांच

Sat, 04 Jan 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Case filed against tractor driver, Prayagraj team will investigate
फफूंद आरपीएफ के कब्जे में खड़ा ट्रैक्टर। - फोटो : फफूंद आरपीएफ के कब्जे में खड़ा ट्रैक्टर।
कंचौसी। तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर आ जाने के मामले में शनिवार को आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अब इस पूरे मामले की जांच प्रयागराज की टीम करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर नई दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस फफूंद से कंचौसी रेलवे स्टेशन से पहले बिझाई व सुखमपुर के पास पहुंची थी कि लोको पायलट की नजर रेलवे ट्रैक के पास आ चुके एक ट्रैक्टर पर पड़ी। ऐसे में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया गया था। हालांकि ट्रेन ट्रैक्टर से छू गई थी। यहां पर ट्रैक्टर से सुखमपुर गांव के पास डीएफसी ट्रैक पर ओएचई लाइन के पिलर लगाए जा रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते लोको पायलट की नजर पड़ गई। इससे हादसा बच गया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि ट्रैक्टर और उसके चालक के गिरफ्तार किया है। जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया चालक और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। इस मामले में प्रयागराज की टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed