फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case filed against three advocates on accountant's complaint

Auraiya News: लेखपाल की तहरीर पर तीन अधिवक्ताओं पर मुकदमा

Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three advocates on accountant's complaint
औरैया। सदर तहसील में बुधवार रात आठ बजे के करीब लेखपाल व तहसीलदार कमरे में नक्शे तैयार कर रहे थे। लेखपाल दिनेश सिंह सेंगर ने तीन राजस्व अधिवक्ताओं पर कमरे में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने का आरोप लगाया है। मामले में देर रात तक पुलिस तहसील में डटी रही। वहीं गुरुवार को तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लेखपाल दिनेश सेंगर ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार रात आठ बजे के करीब वह राकी, योगेश मिश्रा, चित्रेश व संतोष सेंगर समेत तहसीलदार अविनाश सिंह के साथ कमरे में नक्शे तैयार कर रहे थे। इसी दौरान राजस्व अधिवक्ता अनुज पांडेय, अश्वनी चतुर्वेदी, हरिकेश यादव व एक अन्य तहसीलदार कार्यालय में पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। कार्यालय की फाइलों को फेंक दिया। जान से मारने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने देर शाम एक अधिवक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। अनुज पांडेय, अश्वनी चतुर्वेदी, हरिकेश यादव व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पूरे मामले में गुरुवार सुबह कुछ अधिवक्ता सदर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान पुलिस से अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि नामजदों को हिरासत में लिया गया था। दर्ज कराए गए मुकदमे में सात वर्ष से कम की सजा का प्रावधान है। ऐसे में सीआरपीसी की 41-1 मानकों के तहत नोटिस देकर सभी को छोड़ा गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed