{"_id":"605e22598ebc3ecabd524f13","slug":"case-filed-against-teacher-working-on-fake-records-auraiya-news-knp6201176197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अजीतमल। फर्जी अभिलेखों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। ये कार्रवाई एसआईटी की जांच में दोषी पाए जाने के बाद की गई है। शिक्षक के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।
अजीतमल क्षेत्र के ग्राम ऊंचा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मनोज कुमार बतौर सहायक अध्यापक तैनात था। एसआईटी की ओर से संदिग्ध अध्यापकों की जांच की जा रही थी। जिसमें मनोज कुमार अभिलेख नहीं दिखा सके। आरोप है कि फर्जी अभिलेखों के आधार पर धोखाधड़ी कर वह नौकरी कर रहा था।
खंड शिक्षा अधिकारी अजीतमल राजेश सिंह ने बताया कि जांच में वह अपने अभिलेखों की सत्यता नहीं बता पाया। अंक तालिका, प्रमाणपत्र आदि अभिलेखों में हेराफेरी कर नौकरी करने के आरोप में उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं।