{"_id":"611ea4a38ebc3e79f17d97d6","slug":"car-se-fenka-auraiya-news-knp6471063115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोशी की हालत में कार से फेंका, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोशी की हालत में कार से फेंका, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के मोहल्ला आर्य नगर निवासी विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर चलती कार से सिकंदरा के पास फेंक दिया। परिजनों ने उसका इलाज कराने के बाद महिला थाने में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के मोहल्ला आर्य नगर निवासी प्रिया पुत्री राजीव कुमार ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2020 को शहर निवासी विमल अग्निहोत्री पुत्र विष्णु दयाल अग्निहोत्री के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले पांच लाख रुपये नगद व कार के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके आ गई। 12 अगस्त को पति ने फोन कर पिता से उसे ससुराल छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद पिता 13 अगस्त को उसे ससुराल छोड़ आए।
आरोप है कि 16 अगस्त को फिर मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई, उसके बाद रात में सिकंदरा कानपुर देहात हाईवे किनारे फेंक कर चले गए। होश में आने पर राहगीरों की मदद से उसने पिता को जानकारी दी। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पति विमल समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।