{"_id":"636945ba6833475c51032390","slug":"car-rammed-into-roadways-bus-two-friends-died-auraiya-news-knp7271046178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में पीछे से घुसी कार, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में पीछे से घुसी कार, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
फोटो-07एयूआरपी-44-मृतक रविकांत की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर मुरादगंज ओवरब्रिज के पास एक कार रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी।
हादसे में इटावा निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दोनों की पत्नियां व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी पर पेट्रोलिंग टीम और अजीतमल पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल सीएचसी अजीतमल भेजा। वहीं, बस खड़ी कर चालक व परिचालक मौके से भाग निकले।
फजलगंज डिपो की रोडवेज बस कानपुर से सवारियां लेकर इटावा जा रही थी। मुरादगंज कस्बे में ओवरब्रिज के पास चालक ने सवारियां उतारने के लिए अचानक ब्रेक लगाकर बस रोक दी तभी औरैया से आ रही कारबस में जा घुसी।
हादसे में कार सवार रविकांत दीक्षित (36) पुत्र प्रताप बाबू निवासी करनपुरा इटावा व विवेक यादव (35) पुत्र राम सिंह निवासी शांति विहार इटावा की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में रविकांत की पत्नी आकांक्षा(28) व विवेक की पत्नी नीतू(26) व बेबू (6) व सोलू (3) घायल हो गए। कार में फंसे लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर एएसपी शिष्यापाल भी मौके पर जा पहुंचे।
सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल भेजा गया। परिजनों ने बताया कि दोनों परिवार समेत औरैया के साईं मंदिर में दर्शन करने आए थे।
दोनों एक साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि बस की सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया है। बस पुलिस कब्जे में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।