{"_id":"65e4b9c4be535f48990a04d8","slug":"car-rammed-into-broken-tractor-four-injured-including-two-grocer-brothers-auraiya-news-c-12-1-knp1080-602635-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खराब ट्रैक्टर में घुसी कार, दो किराना व्यापारी भाइयों समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खराब ट्रैक्टर में घुसी कार, दो किराना व्यापारी भाइयों समेत चार घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। रामगढ़ दिबियापुर मार्ग पर गांव गुलरिहा के पास खराब खड़े ट्रैक्टर में पीछे से आ रही कार घुस गई। कार में सवार औरैया निवासी दो किराना व्यापारी भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए।
दोनों किराना व्यापारियों को सैंफई रेफर कर दिया गया। सभी लोग बिधूना में अपने बीमार रिश्तेदार को देखकर कार से वापस लौट रहे थे। औरैया के नरायनपुर निवासी किराना व्यापारी दो भाई चंद्रप्रकाश एवं रामप्रकाश पुत्र भिखारीलाल परिवार के पांच सदस्यों के साथ बिधूना में बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे।
रविवार देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे कार से वापस औरैया लौट रहे थे। रामगढ़ बिधूना मार्ग पर गांव गुलरिहा के पास एक खराब ट्रैक्टर सडक़ किनारे खड़ा था। सामने से आने वाले वाहन की लाइट कार चला रहे रामप्रकाश की आंखों पर पड़ी तो वह कार से अपना नियंत्रण खो बैठे। सामने खड़ा ट्रैक्टर उन्हें नहीं दिखा और कार ट्रैक्टर में घुस गई। काफी देर तक सभी घायल कार में ही फंसे रहे और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने देखा तो किसी प्रकार से घायलों को बाहर निकाला। कार में आगे बैठे चंद्रप्रकाश और रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार में पीछे बैठे भतीजे सोनू की पत्नी साक्षी और सोनू के पुत्र प्रद्युम्न भी घायल हो गए। सोनू को चोटें नहीं आईं हैं। गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश एवं रामप्रकाश को दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सैंफई रेफर कर दिया गया।
सोनू के बताया कि खराब खड़े ट्रैक्टर के पीछे कोई भी संकेतांक या रोशनी नहीं थी। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इधर, घटना की जानकारी होने पर घायल व्यापारियों के दिबियापुर निवासी रिश्तेदार काफी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।