{"_id":"62605205d52af14c0d5e3a0f","slug":"car-rammed-into-a-parked-truck-retired-soldier-died-auraiya-news-knp6923349180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी कार, सेवानिवृत्त फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी कार, सेवानिवृत्त फौजी की मौत
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल /अछल्दा। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हाईवे किनारे खड़े ट्रक में बुधवार तड़के तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चला रहे सेना के सेवानिवृत्त एसीपी (हवलदार) की मौत हो गई। पुलिस ने कार से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
अछल्दा के इटैली गांव निवासी कमलेश बाबू (56) फौज से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त थे और अब चंडीगढ़ में गार्ड की नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी राजेश्वरी व बेटा शिवा है। परिजनों ने बताया कि इटावा के भरेह गांव स्थित ससुराल में साले की बेटी की बुधवार को शादी है।
इसी के चलते वह चंडीगढ़ से दो-तीन दिन पहले गांव आए थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह कार से भरेह गांव स्थित ससुराल के लिए निकले। बाबरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने वह कार समेत हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसे। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से शव बाहर निकाला। कार की तलाशी में मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि कार से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान की गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कमलेश बाबू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA