{"_id":"698e190c73a0783861012058","slug":"car-overturns-after-collision-with-roadways-bus-woman-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-139518-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रोडवेज बस की टक्कर से कार पलटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रोडवेज बस की टक्कर से कार पलटी, महिला की मौत
Thu, 12 Feb 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27- घटनास्थल पर पलटी पड़ी कार मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : बहराइच के कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन।
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर अन्नपूर्णा ढाबे के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी।
इससे कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बच गए। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस रोडवेज बस चालक की तलाश कर रही है।
फिरोजाबाद स्थित नारखी के गांव महाराजपुर निवासी प्रखर प्रताप सिंह (24) अपनी मां प्रीति (50) और पिता ओमपाल (54) के साथ कार औरैया स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे घर वापस जा रहे थे।
इसी दौरान कानपुर-इटावा हाईवे स्थित अन्नपूर्णा ढाबे से करीब 100 मीटर पहले इटावा की ओर जा रही एक रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल प्रीति को शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार सवार परिवार के अन्य लोग बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाया। अब पुलिस ने अज्ञात बस की तलाश में जुट गई है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।