{"_id":"6a3ad066bb1ab2451d07ca2c","slug":"car-hits-scooter-rider-sister-dies-auraiya-news-c-211-1-ka11004-147097-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, बहन की मौत
Tue, 23 Jun 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
अयाना। बीझलपुर मार्ग की गंगदासपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी।
हादसे में बहन की मौत हो गई, भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।
गांव गंगदासपुर निवासी अजय प्रताप सिंह की पत्नी आरती (22) मंगलवार दोपहर को स्कूटी से अपने भाई ऋषभ के साथ मायके मिश्रपुर मानिक चंद्र जा रही थी। गांव के बाहर मोड़ पर पहुंचते ही उनको अयाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने आरती को मृत घोषित कर दिया।
अनहोनी पर पति अजय प्रताप, मां ममता, भाई अंकित, पिता मिस्टर, बाबा सरनाम सहित परिजन रोने लगे। अजय ने बताया कि उसकी शादी पांच मई 2025 को आरती के साथ हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि एसआई जीतमल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।