{"_id":"6981e21cd48c1889ce069c1e","slug":"car-damaged-in-collision-driver-saved-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1415257-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक बचा
Tue, 03 Feb 2026 05:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। कानपुर रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बेकाबू होकर नहर के पुल की दीवार से जा टकराई।
हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि चालक बच गया। थाना क्षेत्र के गांव भदोरा गांव निवासी अरुण चौहान सोमवार रात करीब नौ बजे कानपुर से अपना काम निपटाकर कार से घर जा रहा था। कार पिपरौली शिव गांव के पास स्थित नहर पुल पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अरुण की कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल की सुरक्षा दीवार से जा भिड़ी। हादसे में कार का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे करवाया, जिससे यातायात बाधित न हो सके। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे में चालक बच गया है। पुलिस टीम मौके पर भेजा गया था। क्षतिग्रस्त को हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।