फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Captain Nirbhay Gurjar became District President, Manmohan Singh became General Secretary.

Auraiya News: कैप्टन निर्भय गुर्जर जिलाध्यक्ष, मनमोहन सिंह महामंत्री बने

Tue, 17 Oct 2023 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Captain Nirbhay Gurjar became District President, Manmohan Singh became General Secretary.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ औरैया की बैठक शहर स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ पूर्व सैनिक अवध नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ मनमोहन सिंह सेंगर ने बताया की वह संघ के जिलाध्यक्ष एक मार्च 2021 को बने थे, और अपना कार्यकाल तीन साल पांच महीने का पूरा करने के बाद स्वयं 14 अक्तूबर को जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। ताकि नई कार्यकारिणी पूर्व सैनिक संघ का विधिवत सर्व सम्मति से गठन हो सके। सभी पूर्व सैनिकों ने सर्वसम्मति से सेवानिवृत कैप्टन विक्रम सिंह निषाद को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ का संरक्षक, सेवानिवृत कैप्टन विश्राम सिंह भदौरिया बिधूना को संरक्षक बनाया गया है।

सेवानिवृत कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर को संघ का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मनमोहन सिंह सेंगर को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के संरक्षक विक्रम सिंह निषाद ने बैठक में आए हुए सभी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया। सभी पूर्व सैनिकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह गुर्जर और महासचिव मन मोहन सिंह सेंगर का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में अरविंद सिंह यादव, आनंद कुमार धनगर, शिव सिंह, राकेश चंद्र, आत्माराम, रामाधार निषाद, बृजमोहन निषाद, नरेंद्र सिंह, श्री कृष्णा यादव, रमेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार मिश्रा, रमेश बाबू कुशवाहा, अंसारी लाल, विनोद कुमार पाल, राधाचरण, तेज राम निषाद, अनिल कुमार, श्रीकृष्णा निषाद, सतीश चंद्र निषाद, कोमल सिंह, रामप्रताप सेंगर, शिवनारायण, महेंद्र प्रताप सिंह, विजय सिंह तोमर, अनिल चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार दीक्षित, रामनारायण राठौर, आसाराम राजपूत, आनंद भदौरिया के अलावा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed