फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   canteen close of past six days of fafund railway station in auraiya

औरैयाः रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर छह दिन से कैंटीन बंद, परेशान यात्री

Fri, 21 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
canteen close of past six days of fafund railway station in auraiya
औरैया। पिछले छह दिनों से औरैया जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद के प्लेटफार्म 3-4 पर बनी कैंटीन बंद है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैंटीन संचालक का कहना है कि आरपीएफ थाना पुलिस के खिलाफ शिकायत करने के कारण आरपीएफ थाना पुलिस कैंटीन के वेंडरों का शोषण कर रहे थे। इसलिए परेशान होकर कैं टीन बंद कर दी।
विज्ञापन

कैंटीन संचालक दिनेश चंद्र ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने आरपीएफ थाना पुलिस द्वारा उन्हें एवं उनके वेंडरों को परेशान करने की शिकायत की थी। इसके चलते 14 फरवरी को उनकी कैंटीन के एक वेंडर को आरपीएफ ने पक़ड़कर बंद कर दिया था। लगातार परेशान करने के कारण उन्होंने कैंटीन बंद कर दी है। बताया कि पूर्व में उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक, कमांडेंट एवं सहायक कमांडेंट रेल सुरक्षा बल को शिकायतीपत्र भेजा था।
विज्ञापन

इसमें बताया था कि वह पिछले 25 वर्षों से कैंटीन संचालित कर रहा है। लेकिन पिछले एक वर्ष से आरपीएफ द्वारा शोषण किया जा रहा है। आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने अधिकारियों तक रुपया पहुंचाने के लिए मासिक बधौरी की मांग की। न देने पर कैंटीन बंद करा देने की चेतावनी दी। पूर्व में उनके 6 वैंडरों को विजिलेंस टीम की मदद से बंद करा दिया था। इससे पीड़ित की कैंटीन 4 दिनों तक बंद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को भेजे गए शिकायतीपत्र में कैंटीन संचालक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि प्लेटफार्म संख्या 3-4 की कैंटीन के वैंडर अनाधिकृत रूप से प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 पर एवं ट्रेनों के अंदर अवैध वेडिंग करते पकड़े जा चुके हैं। आरपीएफ द्वारा अभियान चलाकर अनाधिकृत वेंडरों पर अंकुश लगाया गया है। कैंटीन संचालक से आरपीएफ का कोई विवाद नहीं है। फिर भी मामले की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed