फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   candle march hllp to mother

कैंसर पीड़ित मां को बचाने को केंडल मार्च

Sun, 15 Mar 2015 12:32 AM IST
औरैया ब्यूरो
औरैया ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
candle march hllp to mother

मौत और जिंदगी के बीच झूल रही अपनी मां को बचाने के लिए विवेक हर चौखट पर जाकर इमदाद जुटाने का प्रयास कर रहा है। इस क्रम में विवेक और उसके साथियों ने लोगों को मदद करने को प्रेरित करने हेतु शनिवार को केंडल मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट के दौरान विवेक शहरवासियों से अपनी मां को बचाने की दुहाई दे रहा था।

विज्ञापन

 
मोहल्ला नारायनपुर निवासी विवेक राजपूत ज्ञान स्थली एकेडमी में कक्षा 11 का छात्र है। गत चार माह पहले उसकी मां को चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद लिवर कैंसर होने की तस्दीक की थी।
विज्ञापन


निजी कंपनी में नौकरी कर जैसे-तैसे परिवार का भरण पोषण कर रहे विवेक के पिता देव नारायण राजपूत कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज कराने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इस विपरीत परिस्थितियों में विवेक ने साहस का परिचय देते हुए अपनी मां का इलाज कराने को धन जुटाने की मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक ने अब तक तीन लाख रुपये की धनराशि जुटा ली है। विवेक की ओर से उक्त धनराशि जुटाने में अमर उजाला उसकी आवाज बना हुआ है।
 
नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में चल रहे मां के इलाज में चिकित्सकों ने 17 लाख रुपये का खर्च बताया है। इस धनराशि को जुटाने के लिए विवेक और उसके साथियों ने शनिवार की शाम को मदद करने के लिए प्रेरित करने के लिए शहर में केंडल मार्च किया।


केंडल मार्च में विवेक के अलावा उसके साथी शिवम सक्सेना, मयंक चौधरी, चेतन पांडेय, राकेश शर्मा, अमर पोरवाल, राहुल वर्मा, अमित सविता, शिवम अग्निहोत्री,किशन पाल सहित मोहल्ले के लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed