फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Candidates included in the first list have a chance to get admission till today

Auraiya News: पहली सूची में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश पाने का मौका आज तक

Sun, 28 Apr 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Candidates included in the first list have a chance to get admission till today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। एनटीपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की पहली सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए सोमवार तक प्रवेश का अंतिम मौका है। इसके बाद शेष सीटों के लिए अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी की जाएगी। यहां कक्षा एक में 32 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

एनटीपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू गया था। पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल की शाम पांच बजे तक चली। पंजीकरण प्रक्रिया में एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक की 32 सीटों के लिए कुल 336 बच्चों ने पंजीकरण कराया। इसमें से कुल सीटों की आरटीई के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों (आठ सीटों) के लिए 200 से अधिक बच्चों का पंजीकरण हुआ था।
विज्ञापन

लाॅटरी सिस्टम के माध्यम से कुल 32 प्रोवीजनल सलेक्टेड फाॅर एडमिशन बच्चों की पहली सूची 22 अप्रैल को जारी हुई थी। पहली सूची में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए 28 अप्रैल तक का समय दिया गया था। 28 को रविवार होने के कारण अब 29 अप्रैल तक विद्यालय समय में प्रवेश का अंतिम मौका मिलेगा। इसके बाद शेष सीटों के लिए अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी करके उन्हें प्रवेश के लिए मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि अभी तक 32 अभ्यर्थियों की पहली सूची में से 19 अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिए हैं। शेष चयनित अभ्यर्थियों के फार्म, कैटेगरी या डाॅक्यूमेंट्स आदि में गलती और कमी पाई गई है। इसलिए अयोग्य घोषित हुए हैं। अब 29 अप्रैल तक पहली सूची के अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया जाएगा। आरटीई केटेगरी में अभी तक कुल पांच अभ्यर्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। आरटीई केटेगरी में अब केवल तीन सीटों पर प्रवेश होने हैं।




इंसेट

प्रोवीजनल सलेक्टेड फाॅर एडमिशन की 32 प्रवेशार्थियों की पहली सूची 22 अप्रैल को जारी की गई थी। इन प्रवेशार्थियों को 29 अप्रैल तक प्रवेश के लिए अंतिम मौका दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी।
- गीता, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed