फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Canal market hours jam hostile passer

नहर बाजार में घंटों जाम से जूझे राहगीर

Thu, 29 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 29 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Canal market hours jam hostile passer

औरैया कन्नौज विलरायां पनवाड़ी मार्ग पर स्थित निचली गंगा नहर पुल पर बुधवार को पूरे दिन में लोग जाम से जूझे। कई किलोमीटर लंबी कतार में फंसकर वाहन सवार गलन भरी सर्दी में लोग पसीना पसीना होते नजर आए। कान्वेंट स्कूलों के बच्चे छुट्टी होने के कई घंटों बाद अपने घरों में पहुंचे। इस बीच अभिभावक खासे परेशान रहे।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जाम से निजात के लिए अपनी मियाद पूरी कर चुके नहर पुल के स्थान पर दूसरा पुल बनवाए जाने की मांग की है।
 

दिबियापुर का नहर पुल पर दिन प्रतिदिन जाम की स्थिति विकराल होती जा रही है। प्रतिदिन घंटों तक जाम लगने के कारण राहगीर परेशान होते हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे वाहन एवं पैदल राहगीरों को उठानी पड़ती है। स्कूलों के खुलने के समय एवं छुट्टी के वक्त जाम की स्थिति और अधिक विकराल हो जाती है।
विज्ञापन


आलम यह है कि पूरे दिन में कई कई बार जाम की स्थिति बनी नजर आती है। बुधवार शाम लगे जाम में फंसकर स्कूल से लौटने वाले छोटे छोटे बच्चे भूख से बिलखते नजर आए। हालांकि बाद में पुलिस बल ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष केडी यादव का कहना है कि अस्थाई डिवाइडर जल्द ही नहर बाजार में लगवाया जाएगा। ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed