फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Canal bridge and overbridge jammed for three hours

Auraiya News: नहर पुल व ओवरब्रिज पर तीन घंटें लगा जाम

Fri, 24 Feb 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Canal bridge and overbridge jammed for three hours
दिबियापुर। कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज व नहर पुल पर बुधवार रात नौ बजे जाम लग गया। रात 10 बजे नो इंट्री खुलने पर स्थिति और बिगड़ गई। भीषण जाम में पुल पर सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजे जाम खुलवा सकी। तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

बुधवार शाम को सहालग अधिक होने से नगर में कई गेस्ट हाउसों में शादी समारोह थे। इस वजह से दिबियापुर नहर पुल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रही। शाम सात बजे के करीब नहर पुल पर जगह संकरी होने और दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम की स्थिति बनी। इसी बीच एसपी चारू निगम के सहायल जाने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने काफी देर तक भारी वाहनों को गुजरने नहीं दिया और कुछ वाहनों को बारी-बारी से गुजारा, जिससे जाम न लगे। लगभग डेढ़ घंटे बाद एसपी वापस आईं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को साफ निर्देश दिए कि यातायात सुगम बनाने के लिए सड़क किनारे अतिक्रमण न होने दिया जाए। एसपी के कस्बे में रहने तक स्थिति सामान्य रही। रात लगभग नौ बजे नहर पुल पर चार पहिया वाहन मोड़े जाने और दोनों ओर से वाहनों के आने से जाम लग गया। इसके बाद रात दस बजे नो इंट्री का समय खत्म होते ही पुलिस ने बड़े वाहनों को प्रवेश दे दिया। भारी वाहन रेलवे ओवर ब्रिज और नहर पुल के बीच पहुंचे तो सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बराती और अन्य लोग फंसे रहे, वाहन रेंगते नजर आए। मरीज लेकर अस्पताल से वापस जा रही एक एंबुलेंस भी काफी देर जाम में फंसी रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले नहर पुल पर फंसे वाहनों को सहायल की ओर भेजा गया। इसके बाद सहायल से आने वाले वाहनों को दिबियापुर की ओर आने दिया गया। पुलिस ने बारी-बारी वाहनों से गुजारना शुरू किया तब जाकर रात 12 बजे स्थिति सामान्य हो सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष शेर सिंह के अनुसार जाम की जानकारी मिलने पर थाना और यातायात पुलिस की टीम ने जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed