फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Campaign to catch cattle started

Auraiya News: मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू

Mon, 25 Dec 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 25 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Campaign to catch cattle started
बिधूना। ब्लॉक प्रशासन की निगरानी में अन्ना मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव पसुआ, भगवानपुरा, भैसलोट में सफाई कर्मियों ने अन्ना मवेशियों को पकड़ कर गोशाला भेजा। सर्दी में जागकर खेतों की रखवाली कर रहे किसानों की खबर को अमर उजाला ने 22 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

बिधूना ब्लॉक के एडीओ प्रवीन वर्मा व पशु चिकित्सक इंद्रेश ने सोमवार को पसुआ, भगवानपुरा, भैसलोट, आदि क्षेत्र में खेतों में फसलों को चट कर रहे अन्ना मवेशियों को सफाई कर्मचारियों की मदद से पकड़ा और उन्हें एकत्रित कर भिखरा की अस्थाई गोशाला भेजा। जबकि पशु चिकित्सक गांव पहुंच कर किसानों से अन्ना मवेशियाें के गांव में न होने की बात लिखवाने पहुंचे, लेकिन किसानों ने अन्ना मवेशियों को पकड़वाने की मांग की तो डॉक्टर ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद एडीओ पंचायत की निगरानी में अन्ना मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी ने बताया कि किसानों के खेतों से जो गोवंश मिल रहे हैं, उन्हें ब्लॉक की टीम पकड़ने का काम कर रही है। बताया कि तहसील बिधूना क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी व नगर पंचायत के ईओ को पत्र भेजकर अन्ना मवेशियों को पकड़ कर गोशाला में बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़कों व खेतों में अन्ना मवेशियों के मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed