फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cable stolen from NTPC, three thieves arrested

Auraiya News: एनटीपीसी से चोरी हुई केबल, तीन चोर गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cable stolen from NTPC, three thieves arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। पांच दिन पहले एनटीपीसी प्लांट परिसर के अंदर से दो हजार मीटर तांबे की केबल चोरी हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया है। चोरों के पास से तार भी बरामद हुआ है।

थाना दिबियापर पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव बैसुंधरा निवासी सुभाष चक, शिवम कुमार एवं रिषीकुमार को गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से एनटीपीसी परिसर से चोरी हुआ लगभग 65 मीटर तार भी बरामद हुआ है। बता दें कि एनटीपीसी में सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र लगा है। संयंत्र के लिए पैनार इंड्स्ट्रीज लिमिटेड काम कर रही है।
विज्ञापन

15 फरवरी को कंपनी के साइट इंचार्ज संत कबीर नगर के गांव लखनापार निवासी दिपांकर कनौजिया पुत्र रामाकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी को चोरों ने लाखों की कीमत के दो हजार तांबे की केबल चुरा ली। पुलिस जांच में पता चला कि जनवरी और फरवरी माह में धीरे-धीरे अलग-अलग दिनों में तार चोरी किया गया। पुलिस के पास चोरों का तार जलाते वीडियो भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यहां बता दें कि वर्ष 2022 में चोरों ने एनटीपीसी सौर ऊर्जा संयंत्र के अंदर से काफी मात्रा में सोलर पैनल चोरी हो गए थे। हालांकि बाद में चोरों के साथ सोलर प्लेटें भी बरामद हुईं थीं। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तार समेत चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed