फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bypass necessary to get rid of jam

जाम से निजात के लिए बाईपास जरूरी

Thu, 28 Apr 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bypass necessary to get rid of jam
बैठक में उपस्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल दिबियापुर की मासिक बैठक में तय हुआ कि जाम की समस्या से निजात के लिए दिबियापुर में बाईपास की जरूरत है। जल्द ही इसके लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर मुद्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा लगातार अनुपस्थित रहने वाले निष्क्रिय सात पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की बैठक भगवतीगंज स्थित संगठन के महामंत्री राजा भैया के प्रतिष्ठान पर हुई। संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेश पोरवाल की उपस्थिति में व्यापारी हितों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि सर्वसम्मति से तय हुआ कि दिबियापुर में जाम की समस्या से निजात के लिए बाईपास जरूरी है। इसके लिए व्यापार मंडल अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलेगा।
विज्ञापन

बताया कि 21 सदस्यीय कार्यकारिणी से निष्क्रिय सात पदाधिकारियों को पदमुक्त भी कर दिया गया। बताया कि रिक्त हुए पदों पर नए सक्रिय सदस्यों को कार्यकारिणी में अतिशीघ्र स्थान दिया जाएगा। महामंत्री राजेश सोनी राजा भैया ने कहा कि व्यापारियों की मासिक बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पदाधिकारियों को हर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया, ताकि व्यापारी हितों में निर्णय लिए जा सकें। इस दौरान कोषाध्यक्ष नवीन गणेश पोरवाल, रामऔतार बाथम, संजीव गुप्ता, गजेंद्र सिंह पाल, अजय पोरवाल, अमित पोरवाल, प्रदीप दुबे, प्रशांत गुप्ता, मयंक भदौरिया, रामचंद्र पोरवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed