{"_id":"6aaae03507dd63555c016f0b","slug":"by-election-announced-for-phaphunds-ward-9-nominations-begin-on-the-18th-auraiya-news-c-211-1-aur1006-151693-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फफूंद के वार्ड-9 में उप चुनाव घोषित, 18 से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फफूंद के वार्ड-9 में उप चुनाव घोषित, 18 से नामांकन
विज्ञापन
- 13 अक्तूबर को होगी वोटिंग और 15 अक्तूबर को आएंगे नतीजे
- सात महीने पहले वार्ड सभासद ने दे दिया था इस्तीफा, फिर होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। फफूंद नगर के मोहल्ला तिवारियान वार्ड संख्या-9 में अब सदस्य पद का उप चुनाव होगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यहां पर सभासद रहीं अपर्णा तिवारी ने सात माह पहले इस्तीफा दे दिया था।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने इसकी सार्वजनिक सूचना जारी की है। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया तहसील कार्यालय औरैया में होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 18 से 24 सितंबर तक रोजाना सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी व 29 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 13 अक्तूबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 15 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
-- --
उप चुनाव शेड्यूल
नामांकन- 18 से 24 सितंबर
जांच- 25 सितंबर
नाम वापसी- 28 सितंबर
प्रतीक आवंटन- 29 सितंबर
मतदान- 13 अक्तूबर
मतगणना- 15 अक्तूबर