{"_id":"60159ffb8ebc3e32eb6f7ab2","slug":"busnessman-ne-kholi-dukaane-auraiya-news-knp608952989","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने खोलीं दुकानें, पुलिस रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने खोलीं दुकानें, पुलिस रही तैनात
विज्ञापन
30एयूआरपी20- दुकान के बाहर तैनात पुलिस और खुलीं दुकानें।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक गेट पर गुरुवार को मिठाई की दुकान में हुई फायरिंग के मामले में शनिवार को भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। शनिवार को घटनास्थल पर पुलिस तैनात रही। व्यापारियों ने दो दिन बाद दुकानें खोलीं। वहीं पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
28 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे बालाजी स्वीट हाउस में दबंगों ने कई राउंड फायर किए थे। गोली लगने से काउंटर का शीशा, इलेक्ट्रानिक तराजू टूट गए थे। आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली घेरकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। दो दिन तक दुकानें भी बंद रखीं। शनिवार को पुलिस की जीप दुकान के पास खड़ी रही। पुलिस की तैनाती के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। सीओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जालौन तक टीम गई है। कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। फायरिंग के आरोपी आशू की तलाश में जालौन पुलिस शनिवार देर शाम जिला पहुंची। उस पर जालौन में चोरी का केस दर्ज है।
यमुना किनारे से उठाई गई बाइकों में एक जालौन की
सूत्रों के अनुसार यमुना किनारे से उठाई गईं तीनों बाइकों के मालिकों का पता पुलिस ने लगा लिया है। एक बाइक पढ़ीन दरवाजा निवासी अंकित शर्मा, दूसरी ब्रह्मनगर निवासी कृष्ण मुरारी अवस्थी की है। तीसरी बाइक जालौन के अभिनंदन की है। वह किसी और मामले में इस समय जेल में है। पता चला है कि बाइक चोरी हो गई थी।