फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Businessman killed when bus hits him while he was walking

Auraiya News: टहलते समय व्यापारी को बस ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 17 Sep 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Businessman killed when bus hits him while he was walking
फोटो-17एयूआरपी16- अरविंद यादव की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
औरैया। मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यापारी (सेवानिवृत्त फौजी) को तेज रफ्तार अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसे देखते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से सदर कोतवाली के गांव भगौतीपुर सरैया निवासी अरविंद यादव (44) करीब 10 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद वह आर्यनगर में परिवार के साथ रहने लगे। वहां चार डीसीएम आदि लेकर व्यापार करने लगे थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरह टहलने निकले। कानपुर-इटावा हाईवे पर इंडियन ऑयल चौकी से करीब 300 मीटर आगे इटावा से कानपुर को जा रही तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्हें शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर पत्नी कुसमा, बेटे व बेटी सहित अन्य परिजन में कोहराम मच गया। इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को दे दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-17एयूआरपी16- अरविंद यादव की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

फोटो-17एयूआरपी16- अरविंद यादव की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed