फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Buses will depart from the depot after checking fitness.

Auraiya News: फिटनेस जांचने के बाद डिपो से रवाना होंगी बसें

Sun, 19 Nov 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Buses will depart from the depot after checking fitness.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सुबह शाम कोहरे की धुंध दस्तक देने लगी है। यात्रियों का सफर सहूलियत से भरा व सुरक्षित हो इसे लेकर सर्दी की तैयारी रोडवेज डिपो में शुरू कर दी गई है। रोडवेज डिपो में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एआरएम ने इस दौरान बिना फिटनेस जांचे रोडवेज से कोई भी बस रवाना न होने की चेतावनी दी।
रोडवेज डिपो से 70 बसों का संचालन किया जाता है। सुबह शाम सर्दी का असर मौसम में दिखने लगा है। कोहरे की धुंध सुबह व रात में छाने लगी है। ऐसे में वाहनों के टकराने की संभावना बनती है। बसों के चालकों को सफर के दौरान पर्याप्त नजर सामने दिखे इसके लिए फॉग लाइटों को जलाकर चलने के लिए कहा गया है। वहीं स्थिति ज्यादा खराब होने पर होटल ढाबों पर कुछ देर के लिए ठहराव लेने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

रूट पर जाने से पहले फिटनेस जांचने के लिए भी कहा गया है। टूटे शीशों से लेकर अन्य जरूरी मरम्मत कार्य को पूरा कराने के बाद ही बसों को रूट पर जाने के लिए व्यवस्था की गई है। शनिवार को हुई कार्यशाला में चालक-परिचालकों से लेकर अन्य कर्मचारियों को सर्दी के मद्देनजर कार्य में परिवर्तन लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी के मद्देनजर फिटनेस जांचने के बाद ही बसों को रूट पर रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं। सफर के दौरान कोहरे की धुंध में बस की रफ्तार कम रखने व जरूरत पड़ने पर रुकने का भी प्रावधान कर दिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित व सहूलियत भरा सफर मिले इसे लेकर जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा गया है। - अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed