फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Buses start operating on Gonda Balrampur and Banaras routes

Auraiya News: गोंडा बलरामपुर और बनारस रूटों पर बसों का संचालन शुरू

Fri, 28 Jun 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Buses start operating on Gonda Balrampur and Banaras routes
औरैया। शहर स्थित रोडवेज डिपो की ओर से गोंडा बलरामपुर और बनारस जाने के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। दोनों ही लंबे रूटों पर पहली बार यह प्रयोग किया गया है। जिले के लोगों को बनारस जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

औरैया रोडवेज डिपो को पिछले दिनों पांच बसें मिली थीं। इसके बाद रूटों का आकलन शुरू कराया गया था। कुछ लंबे रूटों पर बसों को चलाने की तैयारी बनाई गई। इसमें अच्छा राजस्व मिले इसके लिए गोंडा बलरामपुर व बनारस रूट का चयन किया गया। कानपुर से लेकर लखनऊ समेत पूर्वी जिलों के यात्रियों को इस रूट पर बस के संचालन से काफी सहूलियत मिलेगी। फिलहाल इन बसों का प्रयोग के तौर पर चलाया गया है।
विज्ञापन

अच्छा राजस्व मिलता रहा तो इनका संचालन भी स्थायी तौर पर कर दिया जाएगा। बनारस को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां पर्यटन की दृष्टि अच्छी खासी यात्रियों की संख्या देखने को मिलती है। इसे लेकर बस का संचालन सार्थक बताया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि गोंडा बलरामपुर और बनारस रूट पर बसों को चलाया गया है। अभी कुछ अन्य रूटों को लेकर भी सर्वे चल रहा है। जहां बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed