फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   buses route increaces for parw

त्योहारों पर राजस्व बढ़ोत्तरी के लिए रुटों पर बढ़ाए बसों के फेरे

Tue, 10 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
buses route increaces for parw
औरैया। रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों पर यात्रियों को बेहतर बस संचालन देने के साथ राजस्व बढ़ोतरी के प्रयास में परिवहन विभाग जुट गया है। रक्षाबंधन पर इस बार भी बहनों के लिए 24 घंटे की यात्रा मुफ्त रहेगी। भीड़ की संभावना के चलते बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

औरैया डिपो से 69 बसों से संचालन हो रहा है। 15 अगस्त, रक्षाबंधन, मोहर्रम, जन्माष्टमी पर सवारियां अधिक निकलती हैं। जिसके चलते औरैया डिपो इन त्योहारों पर राजस्व बढ़ोतरी में जुट गया है एआरएम आरएस चौधरी,ने बसों को दुरस्त रखने के निर्देश दिए हैं। 14 अगस्त से माह के अंत तक वह स्वयं बसों के संचालन पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि आगरा, दिल्ली रूट पर दो बसें बढ़ाईं गईं हैं। अभी बसों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है। लखनऊ, कानपुर, झांसी, उरई व अन्य रुटों पर भी बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। बताया कि त्योहारों के समय दिल्ली रुट पर अधिक बसों के रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि रक्षाबंधन पर 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों को फ्री यात्रा परिवहन विभाग उपलब्ध कराएगा। रक्षाबंधन पर यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। जिसके चलते रुटों पर बसों का टक्कर और संख्या बढ़ाई जा रही है।

जल्द ही चस्पा होगी नई समय सारिणी
पुरानी समय सारिणी के अनुसार बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। जिसके चलते औरैया डिपो के अधिकारियों ने बसों के संचालन की नई समय सारिणी बनाई है। शीघ्र है यह समय सारिणी औरैया डिपो के यात्री प्रतीक्षालय में चस्पा की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो नई समय सारिणी गुरुवार की दोपहर तक नई समय सारिणी चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed