फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Buses available for Kanpur after two hours

Auraiya News: कानपुर के लिए दो घंटे बाद मिलीं बसें

Mon, 27 Jan 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 27 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Buses available for Kanpur after two hours
डिपो के बाहर कानपुर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ीं सवारियां। - फोटो : डिपो के बाहर कानपुर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ीं सवारियां।
औरैया। महाकुंभ में रोडवेज बसों के जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात यह हैं कि लोकल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी उरई, झांसी, इटावा और कन्नौज मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को हुईं। कानपुर के लिए तो बस दो घंटे बाद मिली। औरैया डिपो में 70 बसों से विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

यह बसें आगरा, दिल्ली, मथुरा, कानुपर, लखनऊ, कन्नौज, झांसी, रसूलाबाद आदि मार्गों पर संचालित होती हैं। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में उमड़ने वाली भीड़ को आवागमन में परेशानी न हो, इसकाे देखते हुए शासन के निर्देश पर डिपो की 60 बसों को प्रयागराज भेजा गया है। इससे लोकल स्तर पर लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पहले 56 बसों की मांग की गई थी, लेकिन बाद में बसों की संख्या बढ़ाई गई। 26 जनवरी की शाम तक शासन की मांग के अनुसार 60 बसों को भेज दिया गया है। अब डिपो में मौजूद 10 बसों से विभागीय अधिकारी विभिन्न रूटों पर संचालन व्यवस्था रणनीति बनाकर कर रहे थे, लेकिन उनकी रणनीति सोमवार को धड़ाम होती दिखी।

यात्री बोले-बसों की कमी
सोमवार की सुबह 10 बजे के बाद इटावा, झांसी, उरई, कन्नौज, रसूलाबाद, कंचौसी जाने के लिए बसों की कमी की मार झेलनी पड़ी। इन मार्गों पर सफर करने वाले डिपो परिसर में घंटों इंतजार के बाद खानपुर और जालौन चौराहा तक डग्गामार वाहनों की तलाश में भटकते दिखे। तो वहीं कानपुर, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को लगभग डेढ़ से दो घंटे बाद दूसरे डिपो की दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली बसें मिली।


लोकल रूटों पर बसों की संख्या कम होने से दिक्कतें आ सकती है। हालांकि अभी किसी तरह की समस्या नहीं देखने को मिली। यात्रियों की संख्या को देखते हुए लोकल के मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।- अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed