फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Buses arrived after waiting for hours

Auraiya News: घंटों इंतजार के बाद मिलीं बसें

Mon, 11 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Buses arrived after waiting for hours
डिपो के बाहर बस के इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : डिपो के बाहर बस के इंतजार में खड़े यात्री।
औरैया। रक्षाबंधन के बाद रविवार को लोग अपने काम पर लौटने लगे हैं। वापसी में एक बार फिर से रोडवेज बसों की समस्या सामने आई। लोगों को घंटों इंतजार के बाद बसें मिलीं। वहीं भीड़ अधिक होने से सीट को लेकर जद्दोजहद रही।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो की ओर से रक्षाबंधन पर विशेष (मुफ्त) संचालन के तहत रविवार को अंतिम दिन सभी 77 बसों का संचालन किया गया। विभिन्न रूटों पर बसें दौड़ीं। डिपो के बाहर भी यात्रियों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली।
विज्ञापन

यहां बसों के इंतजार में यात्री प्रतीक्षालय से लेकर रोड तक भीड़ रही। बस के इंतजार में यात्रियों की संख्या इतनी हो गई कि बैठने की जगह भी कम पड़ गई। कुछ यात्री डिपो के बाहर रोड किनारे ही सामान रखकर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल रूट पर रसूलाबाद जाने वाले यात्रियों को डेढ़ बजे बस मिलीं। इसके बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट आई। वहीं कानपुर रूट पर दिनभर में 24 बसें दौड़ाई गईं। इसके बावजूद यात्रियों को समय से रवाना नहीं किया जा सका। बाहरी डिपो की बसों के आने के बाद यात्री गंतव्य की ओर रवाना हुए।

एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि रूटों पर पर्याप्त बसें दौड़ाई गई हैं। यात्रियों को दिक्कत न हो इसे लेकर पूरा ध्यान रखा गया है। कानपुर रूट पर 24 बसों को चलाकर काफी कुछ संचालन को बेहतर रखने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed