{"_id":"67f417ac6e17832b6302c70a","slug":"buses-are-difficult-to-travel-on-a-three-meter-wide-road-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124466-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन मीटर चौड़ी सड़क पर बसों का आवागमन मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन मीटर चौड़ी सड़क पर बसों का आवागमन मुश्किल
Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड को जाने वाले जर्जर मार्ग की हालत।
- फोटो : संवाद
दिबियापुर। रोडवेज बस स्टैंड की तीन मीटर चौड़ी सड़क का टेंडर होने के बाद बसों के संचालन में कम चौड़ाई संकट बनी हुई है। सड़क वन विभाग के हिस्से में आ रही है। ऐसे में जमीन न मिलने के कारण केवल तीन मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। यह सीसी सड़क 1100 मीटर लंबी होगी।
रोडवेज बसों की चौड़ाई ढाई मीटर होती है। इस हिसाब से सड़क पर एक बस के होने पर दूसरी बस तो दूर, बाइक के अलावा कोई वाहन भी नहीं निकल पाएगा। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी कम चौड़ी सड़क से आवागमन संभव नहीं होगा।
सुचारू आवागमन के लिए सड़क कम से कम सात मीटर चौड़ी होनी चाहिए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि तीन मीटर चौड़ी सड़क से बसों के आवागमन में परेशानी तो होगी।
विज्ञापन
यह मामला पीडब्ल्यूडी और वन विभाग का है। सड़क बन जाएगी तब ही बसों का संचालन शुरू हो पाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि सड़क का टेंडर हो गया हैं। जल्द सड़क निर्माण शुरू होगा।