फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bus of Hamirpur depot collided with truck, eight injured

हमीरपुर डिपो की बस ट्रक से टकराई, आठ घायल

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bus of Hamirpur depot collided with truck, eight injured
फोटो-13एयूआरपी-5-हादसे के बाद हाइवे किनारे बैठे यात्री व मौजूद लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। दिल्ली से हमीरपुर जा रही रोडवेज बस अजीतमल के जुलूपुर के पास हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर पास स्थित होटल में मौजूद लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो की बस मंगलवार की रात दिल्ली से 25 सवारियां लेकर लौट रही थी। रात करीब एक बजे अजीतमल कोतवाली के कानपुर-इटावा हाईवे पर जुलुपुर गांव के सामने चालक ने संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में आगे की ओर बैठे रामहरी (50), उनकी पत्नी राजरानी (48) निवासी नंदगांव जिला छतरपुर मध्यप्रदेश, मुकेश पुत्र कल्लू (27), उसकी पत्नी शिम्मी (22), पुत्री श्रुति (5) निवासी अंबेडकर नगर, हमीरपुर, नीलम (21) पत्नी हरीनारायण निवासी विधोकर हमीरपुर, बस के चालक और परिचालक घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक और परिचालक भाग निकले। चीखपुकार सुनकर पास के होटल में मौजूद लोग पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। अजीतमल कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर घायलों को अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने राजरानी, रामहरी, शिम्मी तथा मुकेश को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। जिस ट्रक से हादसा हुआ उसका चालक ट्रक लेकर भाग गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे हादसा हुआ है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार इटावा की ओर से आ रहे ट्रक को चालक जुलुपुर के पास हाईवे किनारे ढाबे में रोकना चाह रहा था। इस कारण उसने रफ्तार कम कर ट्रक साइड में कर रहा था। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार बस टकरा गई, जिससे हादसा हुआ है। हादसा होते ही ट्रक का चालक ट्रक रोकने की बजाय लेकर भाग गया।

हादसे के बाद सहमे यात्री गंतव्य तक जाने के लिए करीब दो घंटे परेशान रहे। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। इसके बाद घटना की छानबीन में जुट गई। इस बीच सहमे कुछ यात्री ढाबे पर जाकर बैठ गए तो कुछ हाईवे किनारे ही बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने एक बस रुकवाई। उसमें बैठाकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

फोटो-13एयूआरपी-6-दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस। संवाद

फोटो-13एयूआरपी-6-दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed