{"_id":"f4e454e9120aae7c8b5fe72165698178","slug":"bus-full-of-wedding-uncontrolled-and-crashed-into-pole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी नहर की पटरी पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एचटी लाइन के खंभें से टकरा गई। देखते ही देखते हाईटेंशन लाइन के तार बस की छत पर रख गए।
विज्ञापन
सवारियों की चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पावर हाउस में फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। बस में करीब 75 लोग बैठे हुए थे। क्षेत्रीय लोगों की समझ बूझ के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन
अजीतमल क्षेत्र के हाइवे रोड ग्राम मुरादगंज के समीप बारातियों से भरी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस सवार आधा दर्जन बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ग्राम बाकरपुर से सोमवार की रात भर्थना इटावा बारात गई हुई थी। मंगलवार की सुबह बस में सवार होकर बाराती आ रहे थे, जैसे ही बस हाइवे रोड मुरादगंज के समीप पहुंची। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।
बस में बैठे भोलू (17), सचिन (15) निवासी बाकरपुर, सोनू (24) निवासी अमृतपुर बेला, किशनपाल (25) निवासी गुरुसहायगंज कन्नौज, विनोद कुमार (50) अमृतपुर बेला, राजेंद्र (45) निवासी शंकरपुर दिबियापुर, सुशील कुमार निवासी रसूलाबाद व हदेश कुमार निवासी शिवली गंभीर रूप से घायल हो गए।