{"_id":"578927774f1c1b7d5f13e820","slug":"bus-collision-killed-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
मृतका के शव पर रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मौहारी हाइवे पर औरैया डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक युवक हेलमेट नही लगाए था। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर इंगठिया निवासी वीर सिंह (25) पुत्र राम प्रकाश अपने साथी अंकित (18) पुत्र आशाराम व मनोज (21) पुत्र रामऔतार शुक्रवार को ननिहाल अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव मौहारी आया था। दोपहर बाद वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था।
हाईवे पर इटावा की ओर से आ रही औरैया डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। बस चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। लोगों ने घायल युवकों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। मौत की खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुचे कोतवाली के उपनिरीक्षक राजवीर यादव ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं रोडवेज बस को कोतवाली में खड़ा करा लिया है।