{"_id":"57716cbb4f1c1bc77379b92d","slug":"bus-collided-with-overbridge-passenger-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज से टकराई बस, यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज से टकराई बस, यात्री की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल की जानकारी लेते पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिरूहूली में इटावा की ओर जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर ओवरब्रिज से टकरा गई। इस दौरान एक यात्री की सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ। युवक के परिजनों ने धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हलवाई खाना निवासी गोविंद पोरवाल (48) पुत्र रामदास सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे जेल में बंद अपने भाई विनीत पोरवाल से मिलने इटावा जा रहे थे। जैसे ही बस ग्राम चिरूहूली में ओवरब्रिज पर पहुंची। बस का चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे बस ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गई। इससे बस में बैठी सवारियां एक-दूसरे के ऊपर जा गिरी। बस में सवार गोविंद पोरवाल बस से नीचे सड़क पर जा गिरे।
तेज रफ्तार बस से गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। गोविंद पोरवाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं सौ शैय्या अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोविंद को जानबूझकर बस से धक्का देकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
हत्या नहीं हादसे में हुई गोविंद की मौत
कोतवाली प्रभारी नन्हें लाल यादव ने हत्या की घटना से साफ इंकार किया है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान बस पहले ओवरब्रिज की दीवार से टकराने के बाद लगभग सौ मीटर तक रगड़ती चली गई। इसके बाद चालक ने बस को जब नियंत्रित करने का प्रयास किया तो झटके में युवक बस से बाहर आकर सड़क पर गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि युवक की मौत हत्या नहीं महज एक हादसा है।
हत्या के आरोप में जेल में बंद है मृतक का छोटा भाई
सोमवार को बस से गिरकर हादसे में मौत का शिकार हुए युवक गोविंद का छोटा भाई विनीत पोरवाल लगभग 15 दिन पहले से ही एक युवक की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। ऐसे में अचानक घर में हादसा होने से कोहराम मच गया।