फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bus,civic,auraiya

दोपहर बाद नहीं मिलतीं बसें, परेशान होते यात्री

Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bus,civic,auraiya
बिधूना (औरैया)। कस्बे से कानपुर के लिए दोपहर बाद बस न मिलने से दैनिक यात्री और व्यापारी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नियमित बस संचालन और रोडवेज बस स्टैंड पर सुविधा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बिधूना तहसील के पीछे वर्ष 2005 में रोडवेज बस स्टेशन का संचालन शुरू किया गया था। शुरूआती दौर में कस्बे से कानुपर, आगरा, इटावा, औरैया आने व जाने के लिए तमाम बसे संचालित हुईं। इससे दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को राहत भी मिली। इसके बाद बसों के संचालन में लापरवाही बरती जाने लगी।
विज्ञापन

एक वर्ष से नियमित बसों का संचालन न होने से यात्री परेशान हैं। इन दिनों आगरा के लिए औरैया की दो बसे ही संचालित की जा रहीं हैं। जबकि कानपुर जाने के लिए दोपहर दो बजे के बाद बसे नहीं मिलती हैं। ऐसे में दोपहर बाद कानपुर जाने वाले व्यापारियों और यात्रियों को खासी परेशानी होती है। वहीं आगरा जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी डा. विश्वनाथ सक्सेना ने बताया कि इन दिनों कानपुर व आगरा जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। अक्सर व्यापारी दोपहर बाद काम निपटाने के बाद बाजार के लिए निकलते हैं, दोपहर बाद बस न मिलने से समस्या हो रही हैं। परिवहन विभाग कानपुर के लिए नियमित बसें चलाए।
बिधूना के व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों को सुविधा के लिए रोडवेज स्टेशन शासन ने बनवाया था, लेकिन सुविधा शून्य है। कानपुर के लिए दोपहर बाद कोई बस नहीं है। बस के इंतजार में घंटे में बैठना पड़ता है। इससे नगर के व्यापारियों को भारी दिक्क्त होती है। बस नहीं मिली तो लौटना पड़ता है।

हर रूट पर बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। जल्द बसों के आने व जाने की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। जिन मार्गों पर बसों की मांग हैं, वहां बसे संचालित की जाएगी। -रमाशंकर, एआरएम, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed