Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   84 crores of liquor burnt in a year

एक साल में गटक गए 84 करोड़ की शराब

Sun, 11 Mar 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 11 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
84 crores of liquor burnt in a year
शराब - फोटो : amarujala

औरैया।  जिले में पियक्कड़ों की बड़ी फौज खड़ी हो रही है। साल दर साल जहां शराब पीने वालो की तादाद बढ़ रही है। वहीं आबकारी विभाग की बिक्री में भी साल दर साल लाखों में इजाफा हो रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल करीब 15 करोड़ रुपये का इजाफा शराब बिक्री में हुआ है। इस साल देशी, विदेशी शराब व बियर के शौकीन 84 करोड़ रुपये से भी अधिक की शराब पी गए।  

विज्ञापन


जिले में सत्र 2017-18 में आबकारी विभाग को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए विभाग ने पूरे जिले में 134 ठेकों की नीलामी कराकर दुकानों का आवंटन किया। था। जिसमें देशी के 72, विदेशी के 33 व बियर 29 ठेके शामिल हैं। इनके माध्यम से आबकारी विभाग ने पिछले सत्र में अप्रैल 2017 से फरवरी 2018 तक 88 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त किया है। जिसमें विभाग ने इस पूरे सत्र में पियक्कड़ों से 84 करोड़ 79 लाख 66 हजार 394 रुपये का राजस्व जुटाया है। जबकि पिछली बार 74 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। इस बार करीब 15 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। जिससे साफ है कि जिले में पियक्कड़ों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन



इस साल शराब की बिक्री से इतना राजस्व जुटाया
शराब                    बिक्री लीटर/बोतल                         प्राप्त राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

देशी        22 लाख 26,425 लीटर                   50 करोड़ 31 लाख 72 हजार 50    
विदेशी        7 लाख 88 हजार 102 बोतल          25 करोड़ 6 लाख 16 हजार 436
बियर        14 लाख 26 हजार 938 बोतल          9 करोड़ 41 लाख 77 हजार 908


विभाग को शासन से दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष पूरी मेहनत से लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया गया। जिसमें सत्र 2017-18 में विभाग ने 88 प्रतिशत राजस्व जुटाया है। आने वाले साल में इससे और अधिक लक्ष्य मिलने की संभावना है।

                            - ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय,    जिला आबकारी अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed