फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Burning of dump garbage is causing pollution, MRF center becomes a showpiece

Auraiya News: डंप कूड़े जलाने से हो रहा प्रदूषण, शोपीस बना एमआरएफ सेंटर

Sun, 10 Mar 2024 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Burning of dump garbage is causing pollution, MRF center becomes a showpiece
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। स्वच्छता के पैमाने पर कस्बे को खरा उतारने के लिए हरदू पंचायत में भवन निर्माण व संसाधन जुटाते हुए दो वर्ष पहले एमआरएफ सेंटर (कूड़ा निस्तारण केंद्र) बनाया गया, लेकिन इसका संचालन अभी तक नहीं कराया जा सका।
कस्बे के 15 वार्डों से होने वाले कूड़े का उठान तहसील के पीछे मैदान में किया जा रहा है। जहां दिन रात डंप कूड़े के ढेरों के धधकने से धुंआ निकलता रहता है। आसपास की बस्ती के लोग परेशान है। प्रदूषण के रिकार्ड टूट रहे हैं। इस सब के बावजूद कूड़े के निस्तारण को लेकर कोई विशेष कवायद देखने को फिलहाल नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बिधूना के द्वारा एक करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा की लागत से हरदू ग्राम पंचायत में एमआरएफ सेंटर को तैयार कराया गया। भवन निर्माण से लेकर कूड़ा निस्तारण की मशीनों को जुटाया गया है, लेकिन सेंटर तक जाने के लिए कोई रास्ता न होने के चलते तहसील के पीछे मैदान में कस्बा क्षेत्र का कूड़ा डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां शरारती तत्व आग लगा दे रहे हैं। आग में जल रहे कूड़े के ढेर से दिन रात धुंआ निकल रहा है। हवा चलने पर कस्बा में लोगों के लिए धुंआ परेशानी का सबब बन रहा है। बता दें कि बिधूना नगर पंचायत में एमआरएफ सेंटर का वर्ष 2019 में गठन किया गया था। इसके तहत यहां सर्वप्रथम घर-घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने नगर कूड़ा दान लगाए गए। एमआरएफ सेंटर 2021 में बनना चालू हुआ।
इंसेट
वन विभाग की जगह आने से नहीं मिला रास्ता
एक साल में बनकर तैयार हो जाने के बाद मशीनें जुटा ली गई। पिछले दिनों बिजली कनेक्शन का काम भी करा लिया गया, लेकिन एमआरएफ सेंटर बनने के प्रस्ताव के दौरान एमआरएफ सेंटर तक जाने वाली सड़क के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया। रास्ते में वन विभाग की जगह आ जाने से रास्ता बनने में रोड़ा लग गया है। इससे एमआरएफ के भवन से लेकर जुटाई गई मशीनें शोपीस साबित हो रही हैं। नगर पंचायत की ओर से एमआरएफ सेंटर के संचालन को लेकर सक्रियता दिखाई जाए तब ही धुएं के प्रदूषण पर रोक लग सकेगी।

---------------------
वर्जन
‘एमआरएफ सेंटर का संचालन एक सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा। बिजली कनेक्शन हो गया है। पांच कर्मचारियों को चिह्नित कर लिया गया है। कूड़ा निस्तारण की मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षक को बुलाया गया है। रास्ते को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी तरह से कूड़े के निस्तारण को शुरू कराया जाएगा।
-विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed