फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Burning cable leaves 50 houses in darkness, electricity restored after eight hours

Auraiya News: केबल जलने से 50 घरों में अंधेरा, आठ घंटे बाद आई बिजली

Sat, 16 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 16 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Burning cable leaves 50 houses in darkness, electricity restored after eight hours
फोटो-5-आजादनगर में जली केबल को बदलते विद्युत कर्मी। संवाद
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में शुक्रवार देर रात विद्युत केबल में आग लग जाने से करीब 50 घरों की बिजली ठप हो गई। पूरी रात उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आठ घंटे बाद शनिवार सुबह नई केबल जोड़कर विद्युत सप्लाई बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

मोहल्ला आजाद नगर में रात करीब 11 बजे गली से निकली विद्युत केबल में अचानक आग लग गई। केबल से उठती आग की लपटें देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई जिसके बाद पानी डालकर आग बुझाई गई। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने जांच के दौरान केबल जलने की बात कही। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर से दोबारा फ्यूज जोड़कर आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रात में बिजली बहाल न होने पर परेशान लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन किसी अधिकारी का फोन रिसीव नहीं हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि रात में मरम्मत संभव नहीं है और सुबह केबल बदलने का कार्य कराया जाएगा। सुबह मोहल्ले के लोगों ने अधिशासी अभियंता विद्युत प्रशांत शर्मा को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों से बात कर समस्या को शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे विद्युत विभाग के लाइनमैनों और कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त केबल को काटकर नई केबल जोड़ने का कार्य पूरा किया। अजीतमल विद्युत केंद्र के अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि रात में केबल जल जाने के कारण मोहल्ले की बिजली बाधित हुई थी। सुबह केबल बदलवाकर विद्युत सप्लाई पुनः शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed