फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Burglars cleaned hands four homes

चोरों ने चार घरों में हाथ साफ किए

Sun, 21 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 21 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Burglars cleaned hands four homes

बीती रात चोरों ने फफूंद थाना क्षेत्र के दो गांवों में लाखों रुपये की नगदी एवं जेवर चोरी कर लिए। वहीं चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना स्थलों का निरीक्षण  कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



 
गांव जुआ निवासी निर्मल कुमार पुत्र राधेश्याम शंखवार के घर पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर बदमाश घर के अंदर घुस आए। बिजली न होने के कारण घर के लोग बाहर तथा छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन



चोरों ने कमरों का ताला  तोड़कर दो लाख रुपये नगद लगभग छह लाख के जेवरात पार कर दिए। इस घर में आनंद  कुमार का परिवार भी रहता है। वारदात में चोरों ने दोनों परिवारों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इसी गांव निवासी विवेक पोरवाल के घर पर दीवार फांदकर चोर अंदर  घुस गए, उस समय विवेक अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 20000 रुपये नगद तथा जेवरात पार कर दिए। उक्त परिवार  को सुबह जागने पर ही घर में चोरी होने का पता लगा।


गांव के किनारे जनक सिंह  यादव के मकान के मैन गेट का ताला तोड़कर बदमाश घर के अंदर घुस गए। कमरों  का ताला तोड़कर चोरों ने 10760 रुपये नगद एवं तीन तोले सोने के जेवरात तथा कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामिनी रात दो बजे जगी तो घर में बिखरा सामान देख चोरी का पता चला।


तेज सिंह, अशोक कुमार प्रजापति, एवं होरीलाल  प्रजापति के घरों के बदमाशों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घरवालों  के जागने पर चोर चोरी नहीं कर पाये और भागने पर सफल रहे।


 
चोरी की दूसरी घटना दिबियापुर स्थित गांव दयालनगर निवासी मूलचंद्र पुत्र रतिराम के घर पर हुई। यहां घर की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने लगभग एक लाख रुपये  के जेवरात व तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए।



चोर मूलचंद्र के घर से जमीन,  ट्रैक्टर व बैंक के कागजात भी अपने साथ ले गए, जबकि परिजन छत पर सोते ही  रहे। इस बारे में कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव से पूछा तो बताया कि उक्त चोरियों की रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। जांच की जा रही है, जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed