फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bullion robbery: businessman met SP over revelations

सराफा लूटकांड : खुलासे को लेकर एसपी से मिले व्यापारी

Sun, 03 Nov 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bullion robbery: businessman met SP over revelations
फफूंद (औरैया)। सराफा के साथ असलहे के बल पर हुई लूट पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एसपी से मिले और जल्दी घटना का खुलासा करने की मांग की। एसपी ने व्यापारियों को शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यापारी संजीव वर्मा से जेवरातों से भरा बैग थाने के सामने दो लुटेरों ने लूट लिया था। लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर लाखों के जेवरों से भरा बैग छीना और गली के बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़े तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। इस घटना के खुलासे के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की। घटना के 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस लूट का खुलासा नहीं सकी है। शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। व्यापारी नेता मानवेंद्र पोरवाल के नेतृत्व में व्यापारी नेता व पीड़ित सराफा व्यापारी एसपी से मिले और लूट के खुलासे की मांग की। एसपी ने व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य कुदरत उल्ला खान, सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, पूर्व चैयरमेन प्रतिनिधि इजहार अहमद, दीपक अग्रवाल, संजीव वर्मा, नाथूराम वर्मा, प्रधान मो. वसीम, सुरेश अवस्थी, अद्दा बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed